1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By भाषा

सुनवाई 20 जनवरी तक टाली

आईटी
हैदराबाद, हैदराबाद की एक स्थानीय अदालत में सत्यम के करोड़ों रुपए के घोटाले में प्रमुख आरोपी बी रामलिंग राजू और अन्य के खिलाफ आरोप तय करने की तारीख 20 जनवरी तक टाल दी।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मैजिस्ट्रेट को इस मामले में आरोप तय करने है। इससे पहले बचाव पक्ष के वकीलों ने अदालत से अपील की थी कि मूल दस्तावेज से मिलान के बाद पूरक आरोप पत्र से जुड़े दस्तवेज वापस किए जाने चाहिए।

मिलान के बाद अदालत ने 23 दिसंबर को सत्यम संस्थापक राजू को छोड़कर नौ आरोपियों को सौंप दिया क्योंकि उनका यहां निम्स अस्पताल में हेपेटाईटिस.सी की बीमारी का इलाज चल रहा है।

आज जब सुनवाई शुरू हुई तो बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि राजू अस्पताल में हैं इसलिए वह दस्तावेज प्राप्त करने में असमर्थ हैं। इसके बाद मजिस्ट्रेट ने राजू के वकील को दस्तावेज स्वंयं प्राप्त करने का निर्देश दिया और सुनवाई 20 तारीख के लिए टाल दी। (भाषा)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें