1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

गूगल का नया पायलट

आईटी
ND
- अरुंधती आमड़ेकर

वि‍श्‍व के सबसे बड़े और लोकप्रि‍य सर्च इंजि‍न गूगल के प्रबंधन में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 2001 से गूगल के सह संस्‍थापक और उत्पाद मामलों के अध्‍यक्ष रहे लैरी पेज आगामी 1 अप्रैल से वर्तमान मुख्‍य कार्यकारी अधि‍कारी एरि‍क श्‍मि‍ड का पदभार सँभालेंगे।

एक दशक से संगठन के सीईओ रहे एरि‍क श्‍मि‍ड के उत्तरदायि‍त्‍व में अचानक आया यह बदलाव चौकाने वाला है लेकि‍न कंपनी का कहना है कि‍ कुछ भी अचानक नहीं हुआ है। प्रबंधन में फेरबदल को लेकर कंपनी नवंबर 2010 से ही वि‍चार कर रही थी। पहले इसकी घोषणा 2010 में क्रि‍समस पर की जाने वाली थी लेकि‍न उसे टाला गया।

कहा जा रहा है कि‍ बाजार में कड़ी प्रति‍योगि‍ता का सामना कर रहे गूगल को इस वक्त सख्‍त नि‍यंत्रण की आवश्‍यकता थी और इसीलि‍ए शीर्ष पदाधि‍कारि‍यों में यह बदलाव कि‍या गया। एरि‍क श्‍मि‍ड ने फेरबदल को लेकर ट्वीट कि‍या है कि‍ 'अब गूगल शीर्ष प्रबंधन को युवाओं की ज्‍यादा जरूरत है।' हालाँकि‍, एरि‍क सलाहकार के रूप में गूगल को अपनी सेवाएँ देते रहेंगे।

लेरी पेज - एक परि‍चय
26 मार्च 1973 को मि‍शि‍गन में पैदा हुए लैरी पेज को छ: साल की उम्र से ही कंप्‍यूटर में काफी दि‍लचस्‍पी थी। उनके पि‍ता कार्ल वि‍क्‍टर पेज मि‍शीगन स्‍टेट यूनि‍वर्सि‍टी में कंप्‍यूटर साइंस के प्रोफेसर थे। मि‍शीगन यूनि‍वर्सि‍टी से ग्रेजुएट करते हुए उन्‍होने एक इंकजेट प्रिंटर और सोलर कार बनाई थी।

गूगल के सह संस्‍थापक सर्जे ब्रि‍न से उनकी मुलाकात स्‍टेनफोर्ड में हुई थी जब वे पीएचडी कर रहे थे। सर्जरी ब्रि‍न और लैरी पेज दोनों ने मि‍लकर ही गूगल को बनाया और 1998 से गूगल अस्‍ति‍त्‍व में आ‍या। गूगल के बनने के पीछे सर्जरी ब्रि‍न और लैरी पेज का बेहतरीन काम और कड़ी मेहनत है। गूगल की सर्च एल्‍गोरि‍दम का नाम लैरी पेज के नाम पर ही 'पेजरैंक' रखा गया था।

लैरी पेज पब्‍लि‍क रि‍लेशन और मार्केटिंग जैसी चीजों से नफरत करते हैं। एक बार तो 2008 में पेज ने अपने पीआर विभाग से इतना भी कह दि‍या था कि‍ मैं प्रेस कांफ्रेंस, भाषण या इंटरव्यू के लि‍ए साल भर में आपको अपने समय में से सि‍र्फ 8 घंटे ही दे सकता हूँ।

लैरी पेज ने लूसिंडा साउथवर्थ से शादी की है जो पेशे से एक वैज्ञानि‍क हैं और उनका एक बेटा भी है।

पेज ऐसे समय पर सीईओ बन रहे जब गूगल को फेसबुक से कड़ी प्रति‍योगि‍ता का सामना करना पड़ रहा है जि‍सने 6 वर्षों के समय अंतराल में ही में ही सोशल नेटवर्किंग की दुनि‍या में अपनी खासी जगह बना ली है। अब देखना यह है कि‍ नए पद के साथ पेज गूगल को कि‍न नई ऊँचाइयों पर ले जाते हैं।
लेखक के बारे में
WD