1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर
Written By वार्ता

इंटेल का करार

इंटेल कॉर्प भारत
सॉफ्टवेयर की कंपनी इंटेल कॉर्प की सहायक कंपनी इंटेल कैपिटल भारत में इस वर्ष के अंत तक कम से कम 6 समझौते करेगी।

इंटेल कैपिटल के प्रबंध निदेशक सुधीर कप्पम ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस वर्ष के आखिर तक भारत में कम से कम 6 समझौते किए जाएँगे। वह दक्षिण पूर्व एशिया, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में कंपनी के कामकाज के लिए जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि इंटेल कैपिटल जून के पहले सप्ताह में विश्व भर में 12 समझौतों की घोषणा करेगी। हालाँकि उन्होंने इनकी विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया।