1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. Rajiv Chandrashekhar introduced the first server built in the country 'Rudra'

राजीव चंद्रशेखर ने पेश किया देश में निर्मित पहला सर्वर 'रुद्र'

Rajeev Chandrasekhar
नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना व प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को देश में निर्मित 'रुद्र' सर्वर पेश किया। नेशनल सुपर कम्प्यूटिंग मिशन (एनएसएम) के तहत सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग (सी-डीएसी) द्वारा विकसित यह देश का पहला घरेलू सर्वर है।
 
इस संबंध में जारी आधिकारिक बयान के अनुसार इस सर्वर का उपयोग एकल आधार पर क्लासिकल वाणिज्यिक सर्वर के साथ-साथ बड़े 'सुपरकम्प्यूटिंग सिस्टम' बनाने के लिए किया जा सकता है।
 
बयान के अनुसार कि यह सर्वर देश की अलग-अलग आकलन जरूरतों के अनुसार डिजाइन और वितरण करने की भारत की क्षमता को दर्शाने के लिए तैयार है तथा इसका रणनीतिक और राष्ट्रीय तौर पर महत्वपूर्ण महत्व है। घरेलू स्तर पर बने इस सर्वर से उच्च प्रदर्शन कम्प्यूटिंग (एचपीसी) सिस्टम कर हाईपरस्केल डेटा सेंटर समेत कई अन्य क्षेत्रों को लाभ मिल सकता है।
अगला लेख
Cyclone Jawad Live Updates : चक्रवात जवाद की आहट, 54000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया, 150 ट्रेनें रद्द