dharma sangrah
✕

Apple ने बताई iPhone 12 लांचिंग की तारीख, कीमत का भी हुआ खुलासा!

Updated: बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (18:07 IST)
Apple ने अपने सितंबर में हुए अपने सालाना इवेंट में iPhone 12 को लांच नहीं किया था। इससे iPhone 12 के चाहने वाले निराश हो हुए थे, लेकिन अब Apple iPhone 12 का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।  Apple ने iPhone 12 की लांचिंग की तारीख का ऐलान कर दिया है।
ALSO READ: भारत में लांच हुआ Realme 7i, जानिए कीमत और फीचर्स
Apple 13 अक्टूबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस वर्चुअल इवेंट में Apple iPhone 12 Series लॉन्च की जाएगी। Apple ने ‘Hi, Speed’ टैगलाइन से अपने इवेंट की जानकारी दी है। फीचर्स की बात करें तो Apple आईफोन 12 सीरीज स्मार्टफोन्स 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएंगे।
 
Apple का इवेंट 13 अक्टूबर को भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा। Apple ने अभी इस इवेंट के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है। हालांकि माना जा रहा है कि इवेंट में आईफोन 12 सीरीज के साथ कंपनी कुछ और प्रोडक्ट भी लांच कर सकती है।
ALSO READ: भारत में लांच हुआ Realme 7i, जानिए कीमत और फीचर्स
लीक हुई खबरों के अनुसार आईफोन 12 सीरीज के तहत कंपनी 4 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके तहत iPhone 12, iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max और Phone 12 Mini शामिल हैं। iPhone 12 मॉडल पिछले साल लॉन्च हुई आईफोन सीरीज के मुकाबले महंगे होंगे। पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि आईफोन 12 मॉडल्स की कीमत 699 डॉलर से 749 डॉलर (करीब 51,300 से 55,000 रुपए) के बीच होगी।
 
अब खबरें हैं कि 5जी सपोर्ट के कारण आईफोन 12 की कीमत बढ़ गई है। अब इसकी शुरुआती कीमत 749 डॉलर यानी करीब 55 हजार रुपए हो सकती है।

खबरों के अनुसार आईफोन 12 मिनी इनमें सबसे सस्ता होगा। यह 5.4 इंच स्क्रीन के साथ आएगा। iPhone 12 में 6.1 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। खबरों के अनुसार आईफोन 12 सीरीज के साथ चार्जिंग केबल नहीं मिलेगा। ऐपल ने हाल में ऐपल वॉच सीरीज 6 और नए आईपैड को बिना चार्जर के लॉन्च किया था।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बड़ी सौगात, 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ट्रांसफर किया 30 करोड़ से ज्यादा बोनस

पहली बीवी पायल से तलाक के बाद सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला ने निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

मोदी, शाह के इशारे पर चल रहा चुनाव आयोग, जन महाभियोग कार्यक्रम में खरगे का CEC ज्ञानेश पर बड़ा हमला

इंदौर में सजा संस्कृति और स्वाद का मेला: मराठी 'जत्रा' में उमड़ी भारी भीड़

अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में चमका बाजार, सेंसेक्स में 1335 अंकों की बढ़त, जानें अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

अगला लेख