बाजार में मंदी का असर आईटी पर
गरिमा माहेश्वरी
बाजार में आई गिरावट और बड़े बैंकों के गिरने से आईटी बाजार में भी मंदी का माहौल है। साल का यह समय छुट्टियों और त्योहारों का समय होता है। इसी समय ज्यादातर लोग इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद खरीदना पसंद करते हैं।
लेकिन इस बार शोधकर्ताओं के अनुसार शायद लोग बाजार के हालातों की वजह से लैपटॉप, मोबाइल फोन, वीडियो उपकरण लेने से बच रहे हैं।
तकनीक पर ग्राहकों से 3 गुना ज्यादा खर्च करने वाली व्यावसायिक और सरकारी संस्थाएँ भी अब कुछ समय तक इन उत्पादों की खरीद नहीं करने का मन बना चुकी हैं।
कुछ समह पहले तक ऐसा माना जा रहा था कि आईटी उद्योग पर बाजार की इस गिरावट का असर नहीं पड़ेगा, लेकिन उद्योग शोधकर्ता यह मान रहे हैं कि यह असर कुछ देर से ही सही, पर आईटी उद्योग पर भारी जरूर पड़ेगा।
फोरेस्टर मार्केट के शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर खरीद में मंदी नहीं देखी गई तब भी विकास की दर कम ही रहेगी।
उनके अनुसार बड़ी आईटी कंपनियों के पास इतना कैश रिजर्व है कि वे इस परेशानी से उभर जाएँगे लेकिन अगर यह संकट जल्द ही खत्म नहीं हुआ तो इस संकट का असर इन कंपनियों पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
शायद इसी वजह से हर साल दिवाली पर होने वाली इलेक्ट्रॉनिक बिक्री में भी मंदी देखने को मिलेगी।
|

| |