1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. लर्निंग जोन

अमेरिकी अखबारों पर इंटरनेट भारी

आईटी
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका में जो सूरते-हाल बन रहा है उसमें वहाँ के अखबारों को इंटरनेट से जबर्दस्त संघर्ष करना पड़ रहा है। एक नए अध्ययन के मुताबिक ज्यादातर अमेरिकी खबरों के लिए समाचार पत्र या रेडियो के बजाय इंटरनेट का उपयोग करते हैं।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'पेव इंटरनेट एंड अमेरिकन लाइफ प्रोजेक्ट' द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि रेडियो समाचार सुनने वाले 54 फीसदी और समाचार पत्र पढ़ने वाले 50 फीसदी लोगों की तुलना में 61 फीसदी अमेरिकी समाचार स्रोत के रूप में इंटरनेट का उपयोग करते हैं।

सर्वेक्षण में शामिल 78 फीसदी लोग टेलीविजन समाचार देखते हैं जबकि 92 फीसदी लोग समाचारों के लिए एक से अधिक स्रोतों का उपयोग करते हैं। इनमें ट्विटर और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स, रेडियो, टेलीविजन और समाचार पत्र शामिल हैं। समाचारों के लिए गूगल न्यूज, याहू न्यूज और एओएल जैसे पोर्टल्स के अलावा बीबीसी, न्यूयॉर्क टाइम्स और सीएनएन की साइट्स देखी जाती है।
लेखक के बारे में
ND