1. समाचार
  2. ईरान-इजरायल युद्ध
  3. ईरान-इजरायल युद्ध न्यूज
  4. iran us peace talks ceasefire extension latest update
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 19 अप्रैल 2026 (10:24 IST)

US-Iran conflict : ईरान और अमेरिका में कहां तक पहुंची शांतिवार्ता, क्या जारी रहेगा युद्धविराम

ran US peace talks
ईरान और अमेरिका के बीच 40 दिनों तक चले युद्ध के बाद सीजफायर का ऐलान हुआ और पहली शांति वार्ता पाकिस्तान में की गई, लेकिन ये शांति वार्ता किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। दोनों देशों के बीच होर्मुज स्ट्रेट और परमाणु रणनीति को लेकर लगातरा तनाव बरकरार है। होर्मुज स्ट्रेट खोलने के 24 घंटे के भीतर ही ईरान के यू-टर्न ने हालात फिर बिगाड़ दिए।
एक्सपर्ट्‍स के मुताबिक पिछले 6 सप्ताह से अमेरिका और इज़राइल के हमलों ने ईरान के परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है और उसकी सैन्य क्षमता को कमजोर किया है, लेकिन एक्सपर्ट्‍स का कहना है कि ईरान की समग्र आक्रामक क्षमता को केवल इन हमलों से पूरी तरह समाप्त नहीं माना जा सकता। 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है और कहा है कि ईरान की नेवी, आर्मी सभी को खत्म कर दिया गया है। ईरान ने अमेरिका की नाकेबंदी को युद्धविराम का उल्लंघन बताया। 
 

ईरानी संसद के स्पीकर ने क्या कहा

ईरान ने शनिवार को कहा कि अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता में कुछ 'प्रगति' हुई है, लेकिन अंतिम समझौता अभी भी 'काफी दूर' है। इस बीच दोनों देशों के बीच जारी नाजुक दो सप्ताह का युद्धविराम बुधवार को समाप्त होने वाला है।  टेलीविजन पर दिए गए संबोधन में ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि बातचीत में कुछ आगे बढ़त जरूर हुई है, लेकिन कई अहम मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं।
उन्होंने कहा कि अब भी कई खामियां और बुनियादी मतभेद बने हुए हैं। हम अभी अंतिम चरण की बातचीत से काफी दूर हैं। गालिबाफ ने यह भी संकेत दिया कि यदि युद्धविराम की अवधि नहीं बढ़ाई गई, तो यह बुधवार को खत्म हो सकता है। गालिबाफ ने कहा कि तेहरान बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन अगर उकसाया गया तो पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा।

ईरान से लौटे मुनीर

 
इसी के साथ पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने तेहरान का अपना दौरा पूरा कर लिया है। इस दौरे के दौरान उन्होंने ईरान के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, यह विजिट ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के प्रयास का हिस्सा था। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को कहा कि यह दौरा क्षेत्र में शांति, स्थिरता और बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता को दिखाता है। इस डेलिगेशन में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी भी आसिम मुनीर के साथ थे। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
ओवल ऑफिस में बर्गर शो! ट्रंप बोले- राजनीति में करनी पड़ती हैं ‘शर्मिंदगी भरी’ चीजें