सम्बंधित जानकारी
- रिंकू सिंह के फैन ने पैंट में छुपाई गेंद, पुलिस के रिएक्शन का वीडियो हुआ वायरल
- Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण
- अभी तो Impact Player Rule का लुत्फ उठा रहा कप्तान, टी20 विश्व कप में क्या होगा हाल? ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने बताया
- KKR से मिली शर्मनाक के बाद हार्दिक पंड्या ने कहा कि हार की वजहों को ढूंढने में थोड़ा समय लगेगा
- KKR vs MI Dream 11 Prediction : MI ने हमेशा लताड़ा है KKR को, क्या आज होगा कुछ अलग? जानें मैच की हर डिटेल
घरेलू पिच का फायदा न मिलने पर KKR के कोच ने तोड़ी चुप्पी, सुनील नारायण को लेकर भी दी बड़ी अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित (Chandrakant Pandit) ने इस बात का समर्थन किया कि मेजबान टीम को घरेलू पिचों का फायदा मिलना चाहिए और कहा कि उन्हें भी ईडन गार्डंस (Eden Gardens) पर इस तरह के फायदे की अपेक्षा है। कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने जब से कहा है कि ईडन गार्डंस पर उन्हें अपने स्पिनरों को और मदद मिलने की उम्मीद थी, केकेआर (Kolkata Knight Riders) के घरेलू मैदान की पिचों को लेकर चर्चा चल पड़ी है।
पंडित ने रविवार को मीडिया से कहा , एक कोच , टीम प्रबंधन के तौर पर हम हमेशा चाहते हैं कि हम हर तरह की पिच पर खेलें। नियंत्रण क्यूरेटर के हाथ में होगा।
पंडित ने इस मसले पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की लेकिन कहा कि केकेआर समेत कोई भी टीम यही चाहेगी कि घरेलू पिच उनके कौशल के अनुकूल हो।
उन्होंने कहा , इस समय मेरा फोकस अगले मैच पर है। मैं यह सोच ही नहीं रहा कि क्या होना चाहिए और किसके नियंत्रण में क्या है। लेकिन टीम प्रबंधन, कोच, कप्तान हम सभी चाहेंगे कि हमें पिच से मदद मिले।
यह पूछने पर कि क्या आईपीएल टीमों को घरेलू मैदानों पर अधिक मददगार पिचें मिलनी चाहिए, पंडित ने कहा,कौन इससे खुश नहीं होगा। यह सीधा सा जवाब है।
उन्होंने यह भी बताया कि अनुभवी हरफनमौला सुनील नारायण (Sunil Narine) बीमारी से उबर चुके हैं और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ खेलेंगे।
उन्होंने कहा , सुनील सौ फीसदी फिट है। वह बीमारी से उबर गया है और कल से अभ्यास कर रहा है। (भाषा)
ALSO READ: CSK Coach फ्लेमिंग की टिप्पणी से खुश नहीं पुजारा, कहा चन्नई हमेशा अपने अनुसार पिच तैयार करती है
