सम्बंधित जानकारी
- सिर्फ रोहित फैंस ही नहीं अहमदाबाद में गुजरात फैंस से भी लड़ना होगा हार्दिक को
- Virat Kohli का IPL को लेकर है यह बड़ा सपना, RCB Unbox इवेंट में कही बड़ी बात
- IPL 2024 में सटीक और तेज निर्णय के लिए होगा स्मार्ट रिप्ले सिस्टम का उपयोग
- IPL 2024 के 3 मैचों के लिए बाहर हुए हैदराबाद के हसरंगा, यह है वजह
- सचिन से लेकर शुभमन तक, इऩ 6 भारतीय बल्लेबाजों ने जीती है ऑरेंज कैप
केएल राहुल ने किए महाकाल के दर्शन, IPL से आना चाहते हैं T20I टीम में (Video)
लंबे समय से भारत की अंतरराष्ट्रीय टी-20 टीम से बाहर बैठे केएल राहुल आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए गए। केएल राहुल इससे पहले साल 2022 में बांग्लादेश दौरे से पहले भी महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। उस दौरान वह फॉर्म में भी आए थे। दर्शन करते हुए उनकी वीडियो भी वायरल हुई।
लखनऊ सुपर जाइंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि अगर केएल राहुल टीम को पहला आईपीएल खिताब दिला पाते हैं तो टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में उनकी जगह तय होनी चाहिये।जांघ की मांसपेशियों की चोट से उबरकर वापसी कर रहे राहुल शायद आईपीएल में विकेटकीपिंग नहीं करेंगे। उनका भारत की टी20 टीम में चयन तय नहीं है लिहाजा उन्हें आईपीएल में बल्लेबाजी में और विकेट के पीछे अच्छा प्रदर्शन करना होगा।
यह पूछने पर कि कप्तानी की निजी आकांक्षाओं और टीम के हितों में संतुलन कैसे बनायेंगे, लैंगर ने कहा कि यह मुश्किल नहीं है।उन्होंने कहा , अगर टीम अच्छा करती है तो हर किसी को ईनाम मिलता है। केएल अगर लखनऊ टीम को आईपीएल खिताब दिलाते हैं तो इसका मतलब होगा कि उन्होंने अच्छी कप्तानी , अच्छी बल्लेबाजी और अच्छी विकेटकीपिंग की है।
राहुल के अलावा लखनऊ के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी चयन की दौड़ में हैं।लैंगर ने कहा , केएल या बिश्नोई के लिये साफ संदेश है कि लखनऊ टीम के लिये अच्छा खेलने पर फोकस करें, टी20 विश्व कप टीम में जगह पाने के मौके बढेंगे।
लखनऊ टीम के पूर्व मेंटोर गौतम गंभीर अब केकेआर से जुड़ गए हैं। यह पूछने पर कि क्या टूर्नामेंट के दौरान उनसे टक्कर देखने को मिल सकती है, लैंगर ने कहा कि वह टीम के लिये गंभीर के योगदान के प्रशंसक हैं।उन्होंने कहा , कोई टक्कर नहीं होगी। उनके टीम छोड़ने से मैं दुखी हूं लेकिन वह केकेआर का असली नायक है। हम दोनों अच्छे दोस्त रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग भी मेरे दोस्त हैं। सीएसके के स्टीफन फ्लेमिंग और माइक हस्सी भी मेरे दोस्त हैं।
राहुल अगर आईपीएल में अच्छा खेलता है तो टी20 विश्व कप टीम में जगह पक्की : एलएसजी कोच लैंगर#Watch | भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज #KLRahul ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की ।#cricketnews | #IPL2024 | #cricket pic.twitter.com/IZ3sx2KbjZ
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) March 20, 2024