सम्बंधित जानकारी
- धोनी ही कर सकते हैं पंत का इलाज, वीरेंद्र सहवाग ने बताया रामबाण उपाय
- लगता है अकाउंट खाली करवाकर ही मानेगा, 27 करोड़ के पंत फिर हुए ट्रोल, गोयनका का रिएक्शन फैंस देख हैरान
- अफगान जलेबी की भविष्यवाणी, कहा भारत के लिए बहुत अच्छा कप्तान बनेगा गिल
- क्या 14 साल के बच्चे से डर गए मुंबई के दिग्गज ट्रेंट बोल्ट? गेल और ABD का नाम लेकर कह डाली बड़ी बात
- वैभव सूर्यवंशी के पिता के पास राहुल द्रविड़ का आभार व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं (Video)
CSK ने गुजरात के विस्फोटक बल्लेबाज उर्विल पटेल को किया शामिल
चेन्नई सुपरकिंग्स ने बाएं टखने में चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र से बाहर हुए वंश बेदी की जगह गुजरात के विकेटकीपर-बल्लेबाज उर्विल पटेल को अपनी टीम में शामिल किया है। पटेल ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में त्रिपुरा के खिलाफ 28 गेंदों में शतक जड़ा कर सुर्खियां बटोरी थी। यह किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी20 शतक है।
इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने 47 टी20 मैचों में 1,162 रन बनाए हैं। वह इससे पहले 2023 सत्र में गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा थे।
Say Yellove to Urvil Patel!
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 5, 2025
PS: This young lion has the joint fastest ???? in the Syed Mushtaq Ali Trophy to his credit!
Roar loud and proud, Urvil! #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/hxyOzWVSnP
MEET THE NEW CSKIAN
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 5, 2025
URVIL PATEL - FASTEST HUNDRED BY AN INDIAN IN T20 HISTORY...!!!! pic.twitter.com/2dlTtIzBOo
पटेल 30 लाख रूपए की अपनी आधार मूल्य पर चेन्नई की टीम से जुड़े।
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) 11 मैचों में से सिर्फ दो जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। टीम को अपने बचे हुए मुकाबलों में कोलकाता नाइटराइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का सामना करना है। (भाषा)
Urvil Patel family members confirms that CSK have signed Urvil Patel as replacement for this Season.
— (@StanMSD) May 5, 2025
Urvil Patel - 26 YO WK Batsman who scored a 28 ball century in SMAT and 41 ball century in VHT ! pic.twitter.com/QilTvzLK91
