बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Dinesh karthik guides Bangalore to respectable total against Delhi
Written By
Last Updated : शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (21:47 IST)

दिनेश कार्तिक की पारी ने बैंगलोर को दिल्ली के खिलाफ पहुंचाया 189 रनों के स्कोर तक

Dinesh Karthik
दिनेश कार्तिक का फॉर्म इस आईपीएल सत्र एकदम शबाब पर है। आज जब दिल्ली के खिलाफ सभी बल्लेबाज फेल हो गए तो उन्होंने अर्धशतक जड़कर दिल्ली के खिलाफ अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (नाबाद 66) और आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (55) के शानदार अर्धशतकों की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को आईपीएल मुकाबले में 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।

कार्तिक ने 34 गेंदों पर नाबाद 66 रन में पांच चौके और पांच छक्के लगाए जबकि मैक्सवेल ने 34 गेंदों पर 55 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए। शाहबाज अहमद ने 21 गेंदों पर नाबाद 32 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। मैक्सवेल का विकेट 92 के स्कोर पर गिरने के बाद कार्तिक और शाहबाज ने छठे विकेट की अविजित साझेदारी में 97 रन जोड़े। दिल्ली की तरफ से शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।
ये भी पढ़ें
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 16 रनों से की दिल्ली कैपिटल्स फतह