सम्बंधित जानकारी
- IPL 2020 : हार के बाद बोले धोनी, महंगा पड़ा धवन को जीवनदान देना
- दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराया, शिखर धवन का धमाकेदार शतक
- डिविलियर्स के तूफान में उड़े राजस्थान रॉयल्स, 7 विकेट से मिली हार
- IPL 13: जीत से उत्साहित धोनी की CSK को अब मिलेगी Delhi capitals की कड़ी चुनौती
- दिनेश कार्तिक ने छोड़ी KKR की कप्तानी, इयान मॉर्गन को टीम की कमान
धोनी के इस फैसले से स्टार धावक योहान ब्लेक भी नाराज, पूछा- वॉटसन को क्यों नहीं दी बॉल
शारजाह। दिल्ली कैपिटल्स की इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स पर रोमांचक जीत के बाद जमैका में बैठे स्टार फर्राटा धावक योहान ब्लेक ने रविंद्र जडेजा से अंतिम ओवर कराने के महेंद्र सिंह धोनी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले काफी समय में यह उनका सबसे बदतर फैसला है। उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि ब्रावो चोटिल था फिर भी जडेजा की जगह गेंद वॉटसन को सौंपी जा सकती थी।
ब्लेक ने ट्विटर पर पोस्ट वीडियो में पूछा, ‘मुझे लगता है कि लंबे समय में यह धोनी का सबसे बदतर फैसला है। धोनी, अंतिम ओवर जडेजा से कराना खराब फैसला था। ब्रावो को क्या हुआ था?’
विश्व चैंपियनशिप की 100 मीटर दौड़ के सबसे कम उम्र के चैंपियन ब्लेक ने ट्वीट किया, ‘खराब, बेहद खराब पसंद महेंद्र सिंह धोनी। आप बायें हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ जडेजा से गेंदबाजीं नहीं करा सकते।‘

ब्लेक को हालांकि बाद में अहसास हुआ कि ब्रावो चोटिल थे। वेस्टइंडीज के इस आलराउंडर को ग्रोइन में चोट लगी और वह कुछ दिन या कुछ हफ्तों के लिए टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं। लेकिन इसके बावजूद ब्लेक अंतिम ओवर जडेजा से कराने के पक्ष में नहीं थे। दिल्ली की टीम को अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रन बनाने थे जो उसने एक गेंद शेष रहते बना लिए।Poor poor poor poor choice Mahendra Singh Dhoni. You just can't bowl Jadeja to the left hand batsman hmmmm. @IPLselfie @IPL @ChennaiIPL @Dream11 @DJBravo47. pic.twitter.com/QxSWhBXaCD
— Yohan Blake (@YohanBlake) October 17, 2020
ब्लेक ने कहा कि मुझे पता चला कि ब्रावो चोटिल था लेकिन मैं फिर भी जडेजा को गेंद नहीं दूंगा जबकि मैदान पर शेन वाटसन मौजूद है। आस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी वाटसन हालांकि पिछले कुछ वर्षों से बल्लेबाज के रूप में ही खेल रहे हैं।Ok everyone I get that Bravo was injured but I still wouldn't have bowled Jadeja when you have Shane Watson on the field that can bowl a heavy ball.
— Yohan Blake (@YohanBlake) October 17, 2020
ब्लेक ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि जब हम खेल को इतना अधिक प्यार करते हैं तो ऐसा ही होता है। भारत के सभी लोगों को मेरा प्यार। क्रिकेट के खेल का समर्थन करते रहिए और लुत्फ उठाते रहे जिससे हम इतना प्यार करते हैं।When you are in love and passionate about cricket it doesn't matter which team is playing. I support everyone! To all my Indian people, I love you all but I still would have bowled Shane Watson.
— Yohan Blake (@YohanBlake) October 17, 2020