सम्बंधित जानकारी
- IPL 2020 : मैच हारकर भी केएल राहुल ने विराट कोहली के इस रिकॉर्ड की बराबरी की
- IPL 2020 : टूर्नामेंट के बीच में कुछ और जीत दर्ज करते तो बेहतर होता : स्मिथ
- IPL 2020 : राजस्थान की पंजाब पर 7 विकेट से एकतरफा जीत से प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक
- 'यूनिवर्स बॉस' Chris Gayle टी-20 में 1000 छक्कों के शिखर पर पहुंचे
- Special story : IPL-13 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमें कौनसी होगी? समीकरण बन रहे हैं रोचक
गेल को महंगा पड़ा गुस्से में बल्ला फेंकना, लगा जुर्माना
अबुधाबी। किंग्स इलेवन पंजाब के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 99 रन पर आउट होने के बाद गुस्से में अपना बल्ला फेंकना खासा महंगा पड़ गया। उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल ने उस घटना के बारे में नहीं बताया जिसके लिए उन पर जुर्माना लगाया गया है लेकिन समझा जाता है कि 99 रन पर आउट होने के बाद बल्ला फेंकने के कारण ही गेल को दंडित किया गया। उसने अपराध स्वीकार करके सजा भी कबूल कर ली है। गेल को जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवर में 99 रन पर बोल्ड किया था।
आईपीएल ने एक बयान में कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज क्रिस गेल पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के कारण मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है।
इसमें कहा गया, 'उन्होंने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है। इस तरह के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है।'