Indians attacked in Russia : रूस में चाकूबाजी से हड़कंप, 4 भारतीय छात्रों समेत कई लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के एक विश्वविद्यालय में शनिवार को चाकू से किए गए हमले में 4 भारतीय छात्रों समेत कम से कम 6 लोग घायल हो गए। मीडिया में आई खबरों और यहां भारतीय मिशन की तरफ से यह जानकारी दी गयी। रूस के गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रारंभिक खबरों के अनुसार, चाकू लिए एक किशोर रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के उफा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के छात्रावास में घुस गया, उसने वहां रहने वाले छात्रों पर हमला किया और उनमें से कई को चाकू मार दिया। मॉस्को से करीब 1200 किलोमीटर दूर स्थित बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी उफा में इस घटना की उच्च स्तरीय जांच शुरू की गई है।
भारतीय दूतावास ने कहा कि चार भारतीय छात्रों सहित कई लोग घायल हुए हैं। दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और कज़ान स्थित वाणिज्य दूतावास के अधिकारी घायल छात्रों को सहायता प्रदान करने के लिए उफ़ा रवाना हो गए हैं।
आरटीवीआई डॉट कॉम वेबपोर्टल ने यहां के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इरिना वोल्क के हवाले से बताया कि हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके दौरान दो पुलिस अधिकारियों को चाकू लग गया। इसके अलावा, संदिग्ध ने खुद को भी शारीरिक नुकसान पहुंचाया। इसे “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” बताते हुए यहां स्थित
रूसी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमले में घायल चार लोगों को चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है। मंत्रालय के अनुसार, इनमें से एक की हालत गंभीर है, जबकि तीन अन्य की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बाजा टेलीग्राम चैनल ने कहा कि हमलावर की पहचान 15 वर्षीय किशोर के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाज़ा चैनल ने दावा किया कि हमलावर एक प्रतिबंधित नव-नाजी संगठन से जुड़ा था। रेन टीवी ने एम्बुलेंस वैन द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाने के फुटेज दिखाते हुए कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 'चारों ओर खून था'। Edited by : Sudhir Sharma