शुक्रवार, 6 मार्च 2026
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korea tests rocket engine
Written By
Last Modified: वाशिंगटन , शुक्रवार, 23 जून 2017 (08:36 IST)

उत्तर कोरिया ने किया रॉकेट इंजन का परीक्षण: अमेरिका

North Korea
वाशिंगटन। एक अमेरिका अधिकारी ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने एक रॉकेट इंजन का परीक्षण किया है जिसे अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के साथ फिट किया जा सकता है।
 
अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया, 'आज एक रॉकेट इंजन का परीक्षण किया गया है।' यद्यपि इस अधिकारी ने उत्तर कोरिया के इस रॉकेट इंजन के परीक्षण को लेकर ब्यौरा उपलब्ध नहीं कराया।
 
उत्तर कोरिया के इस परीक्षण की खबरें उस वक्त आई हैं जब एक दिन पहले ही अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने चीन से आग्रह किया था कि वह उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर अंकुश लगाने के लिए उस पर और दबाए बनाए। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
इंदौर के एमवाय अस्पताल में 17 मरीजों की मौत