सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. imran khan will be produced in the court today amid ongoing violence in pakistan
Written By
Last Updated : बुधवार, 10 मई 2023 (17:00 IST)

Pakistan में बवाल जारी, पेशावर में पुलिस-प्रदर्शनकारियों की झड़प में 4 की मौत, 27 घायल

Former PM Imran Khan appears before judge amid uproar in Pakistan
पेशावर। ImranKhanArrested  : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में हालात लगातार बेकाबू हो रहे हैं। देश में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। मीडिया खबरों के अनुसार पेशावर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक झड़प में 27 लोग घायल हो गए हैं। 
 
पेशावर में हालात बेकाबू, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, झड़प में 4 लोगों की मौत, 27 लोग घायल हुए। 
 
इमरान की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही देश में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए। पीटीआई प्रमुख के लाठी-डंडे लिए समर्थकों ने पाकिस्तानी सेना के जनरल मुख्यालय सहित अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया।
 
उन्होंने पंजाब, बलूचिस्तान और खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के विभिन्न हिस्सों में धारा-144 के तहत लागू निषेधाज्ञा का भी उल्लंघन किया। लाहौर, पेशावर, क्वेटा, कराची और रावलपिंडी में इमरान समर्थकों ने बड़े पैमाने पर हिंसा और तोड़फोड़ की।
‘जियो न्यूज’ की खबर में दावा किया गया है कि पाकिस्तान में इमरान की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को हुई हिंसक झड़पों में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में वाहनों और इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया।

तोशखाना मामले में किया गया पेश : भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बुधवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच राजधानी इस्लामाबाद की एक विशेष अदालत में पेश किया गया। इस दौरान, भ्रष्टाचार विरोधी नियामक ने इमरान की 14 दिन की हिरासत देने की मांग की। पाकिस्तान की अदालत ने तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को आरोपित किया।

1000 लोग गिरफ्‍तार : पुलिस ने बुधवार को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद भड़के प्रदर्शनों के बाद से देश में उथल-पुथल मचा हुआ है। सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत पाकिस्तान के पंजाब में करीब 1,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया को दिए एक बयान में, पुलिस ने बताया कि मंगलवार को खान की गिरफ्तारी के बाद भड़की हिंसा में 130 अधिकारी घायल हो गए। एजेंसियां Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
वैश्विक कारणों से सोने में रही 265 रुपए की गिरावट, चांदी में रही 120 रुपए की तेजी