Hanuman Chalisa

आतंकी हाफिज सईद की पाकिस्तानी की सत्ता पर नजर

मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (15:24 IST)
कुख्यात आतंकवादी सरगना हाफिज मोहम्मद सईद चाहता है कि उसका नाम आतंकवादियों की सूची से कट जाए। 10 महीने की नजरबंदी के बाद अब हाफिज पाकिस्तान की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाने की ख्वाहिश रखता है। रिहाई के बाद सईद ने कहा था कि भारत उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। कश्मीर को जल्द आजाद करा लिया जाएगा।
 
लाहौर की लॉ फर्म मिर्जा एंड मिर्जा ने सईद की तरफ से संयुक्त राष्ट्र में पिटीशन दायर कर अपील की है कि हाफिज का नाम आतंकियों की सूची से हटा दिया जाए। पाकिस्तान के नेशनल अकाउंटेबिलिटी ब्यूरो में पूर्व प्रॉसिक्यूटर जनरल नवीद रसूल मिर्जा ने पिटीशन लगाने की बात की पुष्टि की है। एक करोड़ के इनामी इस आतंकवादी की रिहाई पर अमेरिका ने भी नाखुशी जाहिर की थी। 
 
मुंबई के 26/11 हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने नजरबंदी के दौरान घोषणा की थी कि वह अपने संगठन जमात उद दावा के माध्यम से राजनीति में उतरना चाहता है। इतना ही कहा तो यह भी जाता है कि उसकी ख्वाहिश पाकिस्तान की सत्ता हथियाना भी है। यह आतंकी सरगना खुद को समाजसेवी बताता है। 

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

UCC पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP में एक शादी वालों को ही मिलेगा कानूनी अधिकार

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : योगी

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

Jio True5G का जलवा जारी, 28.5 करोड़ ग्राहकों के साथ 5G मार्केट में और मजबूत हुई पकड़

जहां हर मिनट उफनता था 25 हजार लीटर पानी, जानें कैसे बनी वो टनल, सीएम डॉ. यादव ने करीब से देखा ड्रीम प्रोजेक्ट

अगला लेख