...मेरा पोस्टमार्टम मत करवाना
Written By: Naidunia
Updated: Thu, 9 Jun 2011 (07:53 IST)
जय बजरंग नगर में रहकर बीएड की पढ़ाई कर रही युवती ने फाँसी लगाकर जान दे दी। उसके पास मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मर्जी से जान देने की बात कही है। थाना हीरा नगर पुलिस के अनुसार मृतका का नाम सुरुचि पिता अशोक (21) है। वह मूल रुप से सुहागपुर की रहने वाली थी और इंदौर में बीएड प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। जाँच अधिकारी हेड कांस्टेबल डालूसिंह पनेल ने बताया कि युवती के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने मर्जी से जान देने की बात के साथ लिखा है कि मेरा पोस्टमार्टम मत करवाना। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। -नप्र
- वेबदुनिया पर पढ़ें :
- समाचार
- बॉलीवुड
- ज्योतिष
- लाइफ स्टाइल
- धर्म-संसार
- महाभारत के किस्से
- रामायण की कहानियां
- रोचक और रोमांचक
