नगर निगम द्वारा कई स्थानों से अवैध कब्जे हटाए गए। नगर निगम के सामने के रोड पर अवैध तरीके से कब्जा किए लोगों को हटाया गया। इसके साथ ही एमजी रोड थाने के सामाने से बैग वालों को हटाया गया। राजबाड़ा के पास के क्षेत्र से ठेले, गन्ने की चरखी, कपड़ेवालों को हटाने की कार्रवाई की गई।