1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. us israel iran war day 26 trump claims victory all party meeting india
Last Updated :वॉशिंगटन/नई दिल्ली , बुधवार, 25 मार्च 2026 (08:32 IST)

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध: 26वें दिन ट्रंप ने जीत का दावा, भारत में सर्वदलीय बैठक आज, 25 मार्च की बड़ी खबरें

US israel iran war
25 March Top News : अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के 26वें दिन अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने ईरान के खिलाफ युद्ध जीतने का दावा किया। हालांकि ईरान और इजराइल अभी भी एक दूसरे पर जबरदस्त बमबारी कर रहे हैं। पीएम मोदी ने आज शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई। असम में जालुकबारी समेत 3 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों का नामांकन खारिज हो गया। 25 मार्च की बड़ी खबरें :
 

ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान परमाणु हथियार विकसित न करने पर पूरी तरह सहमत हो गया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के खिलाफ युद्ध जीत लिया गया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करने के लिए उत्सुक है। उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, मध्य पूर्व के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर वार्ता का नेतृत्व कर रहे हैं। ALSO READ: ट्रंप का दावा- युद्ध जीता, परमाणु हथियार नहीं बनाएगा ईरान; बमबारी जारी
 

IRGC का इजराइल पर मिसाइल अटैक

ट्रंप के दावे के बीच ईरान और इजराइल ने एक दूसरे पर हमले किए। आईआरजीसी ने इजराइल पर मिसाइल हमला किया। खुफिया एजेंसियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। हिजबुल्लाह ने भी इजराइल के कब्जे वाले ठिकानों पर हमला किया।
 

मिडिल ईस्ट संकट पर आज सर्वदलीय बैठक

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने संसद भवन में आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई। इसमें सभी दलों को पूरे मामले पर जानकारी दी जाएगी। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई वरिष्ठ मंत्री और नेता शामिल होंगे। विपक्ष के भी सभी फ्लोर लीडर्स और कुछ अन्य नेता बैठक में शामिल होंगे।
 

हिमंता की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज

असम में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के तीन उम्मीदवारों का नामांकन खारिज कर दिया गया है। इनमें जालुकबारी सीट भी शामिल है, जहां मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव आयोग ने नामांकन खारिज करने के कारण नहीं बताए गए हैं।

मेटा पर 3100 करोड़ का जुर्माना

अमेरिका के न्यू मैक्सिको में एक जूरी ने मंगलवार को मेटा को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बाल यौन शोषण से जुड़े खतरों को छिपाने का दोषी ठहराया। कंपनी पर 375 मिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 3100 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया गया।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें