• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Press Club bids farewell to Dr. R.R. Patel
Last Updated :इंदौर , बुधवार, 25 जून 2025 (14:40 IST)

जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. आर.आर. पटेल को प्रेस क्लब ने दी विदाई

Dr. R.R. Patel
Emotional farewell to Dr. R.R. Patel: इंदौर प्रेस क्लब में ऐसे मौके कम ही आए हैं, जब किसी अधिकारी को इस तरह विदाई दी गई हो। इंदौर में जनसंपर्क विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. आर.आर. पटेल (Dr. R.R. Patel) की 8 वर्षों की सुदीर्घ सेवाओं के बाद भोपाल स्थानांतरण पर उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। स्थानीय वरिष्ठ पत्रकारों के साथ-साथ डिवीजनल कमिश्नर दीपक सिंह, एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह और नगर निगम के कमिश्नर शिवम वर्मा के साथ साथ प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी (Arvind Tiwari) ने उन्हें शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
 
संभागायुक्त दीपक सिंह ने इस अवसर पर पटेल की उम्दा कार्यशैली पर प्रकाश डाला। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने इस अवसर पर कहा कि इंदौर में VVIP आगमन पर पटेल के कारण बेहतर मीडिया समन्वय रहता था। नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने भी जनसंपर्क विभाग में पटेल की उपलब्धियों की सराहना की।
 
इस अवसर पर रोचक प्रसंग तब बना, जब उपस्थित सभी पत्रकारों ने समवेत स्वरों में गीत 'माना तेरी यारी को कहां ऐसा याराना' गाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। डॉ. पटेल ने इस अवसर पर मीडिया जगत की ओर से शासन प्रशासन को मिले सहयोग के लिए आभार जताया और कोविड के दौरान हुए विशेष कार्यों का उल्लेख भी किया।
 
Edited by: Ravindra Gupta