सम्बंधित जानकारी
- 'अगर बेटी दोषी है तो उसे भी सबसे कड़ी सजा मिले', केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के माता-पिता का बड़ा बयान
- कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर
- केतन अग्रवाल मर्डर केस: हिना खान का सिया पर फूटा गुस्सा, बोलीं- सच कहना इतना मुश्किल क्यों?
- सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!
- कृषि मंत्री शिवराज चौहान और सीएम धामी ने 'पूर्व छात्र सम्मेलन' में की शिरकत, किया पौधरोपण
केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा
Ketan Agrawal Murder Case: जिस मंगेतर के साथ सात फेरे लेने के लिए 17 करोड़ रुपए का आलीशान महल बुक हो चुका था, जिसके रसूख और दौलत की चर्चा पूरे पुणे में थी... उसी रईस बिजनेसमैन के बेटे को उसकी मंगेतर ने सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह 'गंजा' था और 'हकलाता' था! पुणे के हाई-प्रोफाइल केतन अग्रवाल मर्डरकेस में आरोपी मंगेतर सिया गोयल ने पुलिस रिमांड में जो राज उगले हैं, उसे सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। प्यार, पैसे, धोखे और नफरत की इस खूनी दास्तान ने 'लोहागढ़ किले' की 400 फीट गहरी खाई से लेकर पुणे के आलीशान कैफे तक सनसनी फैला दी है। ALSO READ: कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर
करोड़ों की दौलत पर भारी पड़ी नफरत
रिपोर्ट्स के मुताबिक रीयल एस्टेट टायकून के बेटे और कंपनी के डायरेक्टर केतन अग्रवाल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सिया गोयल ने पुलिस पूछताछ आगे टूटकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। सिया ने बताया कि वह केतन से नफरत करती थी। केतन के सिर पर बाल नहीं थे, वह विग पहनता था और बात करते समय हकलाता भी था। सिया को केतन की यह कमियां बर्दाश्त नहीं थीं, लेकिन परिवार के दबाव और मान-मर्यादा के चलते उसे फरवरी में केतन के साथ सगाई करनी पड़ी थी। ALSO READ: पुणे में इंदौर से भी ज्यादा खौफनाक हत्या, सिया ने ही बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी मंगेतर केतन की हत्या
दिल में पल रहा था 'जहर'
केतन के मामा ने दूर के रिश्ते से यह शादी तय कराई थी। इसी साल नवंबर में होने वाली इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा था। सिर्फ शादी के वेन्यू के लिए 17 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके थे, लेकिन सिया के दिल में अपने प्रेमी चेतन चौधरी के लिए प्यार और केतन के लिए सिर्फ नफरत थी। वह अपने घरवालों को नाराज नहीं करना चाहती थी, इसलिए उसने शादी से इनकार करने के बजाय केतन को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का खौफनाक रास्ता चुना। ALSO READ: 'अगर बेटी दोषी है तो उसे भी सबसे कड़ी सजा मिले', केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया गोयल के माता-पिता का बड़ा बयान
कैफे का वो सीक्रेट CCTV फुटेज
पुलिस जांच में एक ऐसा सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है, जिसने इस मर्डर मिस्ट्री का पूरा सस्पेंस खत्म कर दिया। मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और उसका प्रेमी चेतन पुणे के एक नामी कैफे के बाहरी हिस्से में बैठे नजर आए। दोनों बेहद गुप्त तरीके से बात कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, यह वही पल था जब इस खूनी साजिश को आखिरी रूप (Final टच) दिया गया था कि केतन को किले से कैसे और कब नीचे फेंकना है।
थाने में 'तू-तू, मैं-मैं', फिर कबूला गुनाह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब शुरुआत में दोनों से अलग-अलग कमरों में पूछताछ की गई, तो दोनों बेहद शातिर तरीके से खुद को बेकसूर बताते हुए पूरी हत्या का ठीकरा एक-दूसरे के सिर फोड़ रहे थे। लेकिन जब पुलिस ने उनके सामने कैफे का सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सबूत (कॉल डिटेल्स) रखे, तो दोनों का झूठ पकड़ा गया और सिया ने रोते हुए अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। ALSO READ: हत्या के पहले किसने गायब किया केतन का पासपोर्ट, 17 करोड़ में बुक किया था महल, पिता बोले सिया से क्यों मारा बेटे को?
क्या कहा चेतन चौधरी ने?
चेतन ने पुलिस को बताया कि वह सिया से बेहद प्यार करता था और उसे किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहता था। जब सिया ने उसे बताया कि वह केतन के साथ खुश नहीं रह पाएगी और घुट-घुट कर मर जाएगी, तो चेतन उसकी बातों में आ गया और केतन की हत्या की योजना में शामिल होने के लिए तैयार हो गया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
