1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. Indore Municipal Corporation has imposed property tax
Last Updated : शनिवार, 13 दिसंबर 2025 (16:40 IST)

इंदौर निगम ने पहले पीले चावल दिए अब बकायादारों के नाम राजवाड़ा पर किए चस्‍पा, अपना नाम देखने आ रहे लोग

Indore tax
हाल ही में इंदौर नगर निगम ने संपत्‍तिकर के बकायादारों के लिए एक अनोखी पहल की थी। अधिकारी और कर्मचारी ढोल बजाते हुए पीले चावल लेकर घर घर गए थे और बकायादारों से संपत्‍ति की बकाया राशि जमा करने की अपील की थी।

अब निगम प्रशासन ने इंदौर के राजवाड़ा में बकायादारों के नाम की सूची को चस्‍पा कर दिया है। बता दें कि इस सूची में कई साल से टैक्स जमा न करने वाले 100 से ज्‍यादा बकायादारों के नाम शामिल हैं। सूची में हटाए गए पार्षद अनवर कादरी का नाम भी है।

अनवर कादरी का भी नाम : इंदौर में नगर निगम ने राजस्व बढ़ाने के लिए नया प्रयोग किया है। तीन वार्डों के बकायादारों के होर्डिंग निगम ने राजवाड़ा पर लगवाए हैं। जिन बकायादारों ने बरसों से टैक्स जमा नहीं किया। उनके नाम सूची में शामिल है। इसमें पद से हटाए गए पार्षद अनवर कादरी का भी नाम है।

बता दें कि इन होर्डिंग की जमकर शहर में चर्चा हो रही है। कई लोग रुक कर अपने नाम भी खंगालते नजर आए। पोस्टर में 100 से ज्यादा बकायादारों के नाम है। उन पर पांच लाख से पचास हजार रुपए तक का टैक्स जमा है। अब देखना है कि इस अनूठी पहल से नगर निगम के खजाने में कितना राजस्व मिलता है।

कई लोग अपना नाम देखने आ रहे : जैसे ही यह पता चला कि निगम प्रशासन ने उन बकायादारों के नाम राजवाड़ा में चस्‍पा किया है, जिन्‍होंने टैक्‍स जमा नहीं किया है, वे अपना नाम देखने के लिए वहां पहुंचे। शनिवार को कई लोग सूची में अपना नाम ढूंढते नजर आए। हालांकि इस सूची में पांच लाख से पचास हजार रुपए तक का टैक्स वाले बकायादारों के नाम शामिल हैं।

निगम के अफसरों ने बताया कि कई बार नोटिस देने के बावजूद संपत्तिकर जमा नहीं कराया जा रहा है। इस वजह से हमें यह तरीका अपनाना पड़ा। इस पोस्टर में जोन-3 के तीन वार्डों के नाम है। इंदौर में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लग रही है। जिसमें नगर निगम द्वारा बकाया करों पर छूट दी जा रही है।

तो संपत्‍ति कुर्क होगी : हमारी कोशिश है कि उसका लाभ लेकर बकायादार अपना एक मुश्त टैक्स जमा करा दे। पोस्टर में पूर्व पार्षद अनवर कादरी की पत्नी जुलेखा कादरी का नाम भी है। उन पर तीन लाख का टैक्स बकाया है। अफसरों ने कहा कि यदि बकायदारों ने टैक्स जमा नहीं कराया तो नगर निगम संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही करेगा। 
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
केंद्रीय मंत्री शिवराज की क्‍यों बढ़ाई सुरक्षा, आखिर क्‍या है खतरा?