1. समाचार
  2. वेबदुनिया सिटी
  3. इंदौर
  4. fire at electricity board office in indore pologround

इंदौर में विद्युत मंडल के कार्यालय में लगी आग, 10 करोड़ की डीपी जलकर खाक, कई क्षेत्रों में अंधेरा

Indore
इंदौर। पोलोग्राउंड क्षेत्र में गुरुवार रात विद्युत मंडल कार्यालय में आग लग गई। इस आग की चपेट में बिजली के कई उपकरण जलकर खाक हो गए। आग लगने से शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। 
 
खबरों के अनुसार आग में 10 करोड़ की लागत से लगी डीपी जलकर खाक हो गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया था।
 
खबरों के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि 132 केवी डीपी में शॉट सर्किट होने से आग लगी। आग के कारण शहर के 25 प्रतिशत इलाके में अंधियारा छा गया।
अगला लेख
World Cup के पहले ही मैच में स्टोक्स के कमाल से इंग्लैंड की विस्फोटक जीत