सम्बंधित जानकारी
- Methi Recipes : चटपटे मैथी के थेपले
- ठंड में सेहत बनाएंगे मैथी के ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए 5 फायदे
- लिट्टी चोखा : बिहार का लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजन जानिए कैसे बनाएं
- Indori Poha recipe : इंदौर का टेस्टी पोहा, जानिए कैसे बनता है यह
- सर्दी के मौसम में बनाएं हरे मटर के स्वादिष्ट चटपटे पराठे, इस आसान तरीके से
हर किसी की पसंद है Spicy Chole Bhature, पढ़ें आसान विधि
Chole Recipe
छोले की सामग्री : काबुली चने 250 ग्राम, मीठा सोडा, इमली का गाढ़ा पानी।
छोला मसाला सामग्री : सोंठ, धनिया, दालचीनी, लौंग, बड़ी इलायची पावडर, हल्दी, लालमिर्च, जीरा, कालीमिर्च, इन सभी को आधा-आधा चम्मच तथा एक चुटकी हींग मिक्स करके छोला मसाला तैयार करें।
विधि : काबुली चने को मीठा सोडा मिलाकर 8 घंटे भिगोएं फिर कुकर में गलने तक पकाएं। जब चने गल जाएं तो उसमें नमक, इमली का गाढ़ा पानी व छोले का आधा मसाला मिलाकर 1 सीटी आने तक पकाएं।
अब 1 कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करके राई-जीरे का तड़का लगाएं, 2 बारीक कटी हरी मिर्च डालें और तैयार छोले का मसाला डालकर भूनें। आवश्यकतानुसार छोले का रसा तैयार करें और उसमें उबले हुए छोले डाल दें। अच्छी तरह उबलने पर उसमें हरा धनिया बुरकें। लीजिए चटपटे छोले तैयार हैं।
Chole Bhature Recipe
भटूरा विधि : 2-3 घंटे पहले मैदे में अजवाइन, बेकिंग पाउडर, नमक व दही डालकर गूंथ लें। थोड़ी देर ढंककर रख दें। अब मैदे को थोड़ा-सा तेल लगाकर मथें। फिर मैदे से मध्यम आकार की लोई बनाकर पूरी से थोड़े बड़े आकार में बेल लें और गरम तेल में मध्यम आंच पर तलते जाएं। अब गरमा-गरम भटूरों के साथ चटपटे छोले और हरी चटनी पेश करें।
