कप्तान के तौर पर वनडे क्रिकेट से विदा हुए स्टीव स्मिथ, मैच के बाद हुए भावुक (Video)
अंतिम वनडे में स्टीव स्मिथ की कप्तानी की हुई तारीफ भारत के लिए यह कहा
कई लोगों का मानना है कि भारत को चैंपियन्स ट्रॉफी के दौरान एक ही शहर में रहने का फायदा मिल रहा है लेकिन इसके विपरीत ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के दुबई में लंबे समय तक रहने को सेमीफाइनल में हार का बहाना नहीं बनाया बल्कि स्वीकार किया कि एक बेहतर टीम ने उन्हें पछाड़ दिया।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की इस प्रतियोगिता से ऑस्ट्रेलिया के बाहर होने के बाद एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास लेने वाले स्मिथ ने कहा कि भारत ने मंगलवार को विजेता बनने के लिए बहुत अच्छा क्रिकेट खेला।
स्मिथ ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मैं इसे (भारत के पिच और हालात से परिचित होने की बात पर) अधिक तवज्जो नहीं दे रहा। भारत ने यहां बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। यहां की पिच स्पिनरों की मौजूदगी में उनकी शैली के अनुकूल है।
उन्होंने कहा, और उनके पास ऐसे विकेट के लिए तेज गेंदबाज हैं। वे अच्छा खेले, उन्होंने हमें पछाड़ दिया और वे जीत के हकदार थे।
स्मिथ को इस बात का मलाल है कि 37वें ओवर में चार विकेट पर 198 रन बनाकर काफी मजबूत स्थिति में होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने 300 रन के करीब स्कोर बनाने का मौका गंवा दिया।उन्होंने स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल के विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए और टीम 265 रन तक भी नहीं पहुंच सकी।
स्मिथ ने कहा, हमारे पास 300 रन से अधिक का स्कोर बनाने के लिए कई मौके थे। पारी के दौरान शायद कई मौकों पर हमने एक अधिक विकेट गंवा दिया।उन्होंने कहा, अगर हम इनमें से किसी एक साझेदारी को थोड़ा और आगे बढ़ाते तो हम शायद 290-300 रन बना सकते थे।
मैच में 73 रन की संयमित पारी खेलने वाले स्मिथ ने स्वीकार किया कि दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी।
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने कहा, यह स्पष्ट रूप से बल्लेबाजी करने के लिए सबसे आसान विकेट नहीं था। पिछले कुछ महीनों में यहां काफी क्रिकेट हुआ है। हम देख सकते हैं कि यह टूट रहा है और शायद यही कारण है कि हमने अब तक टूर्नामेंट में यहां 300 रन से अधिक का स्कोर नहीं देखा।
स्मिथ ने कहा, इसलिए हमने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया लेकिन शायद साझेदारियों की कमी थी जिससे कि हम 300 या इससे अधिक का स्कोर बना पाते।ऑस्ट्रेलिया के लिए 61 रन बनाने वाले एलेक्स कैरी ने कहा कि भारत को दुबई में रहने से फायदा हो सकता है लेकिन उन्होंने इस तथ्य को स्वीकार किया कि उनकी टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।
उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि लक्ष्य का पीछा करना और खेल की गति को जानना शायद थोड़ा मददगार हो सकता है लेकिन विराट कोहली ने दुनिया भर के अधिकतर जगहों पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने काफी प्रतिस्पर्धी लक्ष्य दिया लेकिन यह काफी नहीं था।
कैरी ने कहा कि स्मिथ और मैक्सवेल जब रन गति में इजाफा करने की स्थिति में थे तब उनके विकेट गंवाना आदर्श स्थिति नहीं थी।उन्होंने कहा, वे दो बेहतरीन खिलाड़ी हैं और लगातार ओवरों में उनके विकेट गंवाना खोना आदर्श स्थिति नहीं थी। हमने देखा कि यह एक मुश्किल विकेट था। क्रीज पर उतरते ही बड़े शॉट खेलना आसान नहीं था।(भाषा)
स्मिथ ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, मैं इसे (भारत के पिच और हालात से परिचित होने की बात पर) अधिक तवज्जो नहीं दे रहा। भारत ने यहां बहुत अच्छा क्रिकेट खेला। यहां की पिच स्पिनरों की मौजूदगी में उनकी शैली के अनुकूल है।
उन्होंने कहा, और उनके पास ऐसे विकेट के लिए तेज गेंदबाज हैं। वे अच्छा खेले, उन्होंने हमें पछाड़ दिया और वे जीत के हकदार थे।
स्मिथ ने कहा, हमारे पास 300 रन से अधिक का स्कोर बनाने के लिए कई मौके थे। पारी के दौरान शायद कई मौकों पर हमने एक अधिक विकेट गंवा दिया।उन्होंने कहा, अगर हम इनमें से किसी एक साझेदारी को थोड़ा और आगे बढ़ाते तो हम शायद 290-300 रन बना सकते थे।
मैच में 73 रन की संयमित पारी खेलने वाले स्मिथ ने स्वीकार किया कि दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी।
स्मिथ ने कहा, इसलिए हमने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया लेकिन शायद साझेदारियों की कमी थी जिससे कि हम 300 या इससे अधिक का स्कोर बना पाते।ऑस्ट्रेलिया के लिए 61 रन बनाने वाले एलेक्स कैरी ने कहा कि भारत को दुबई में रहने से फायदा हो सकता है लेकिन उन्होंने इस तथ्य को स्वीकार किया कि उनकी टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई।
कैरी ने मिक्स्ड जोन में कहा, एक ही जगह पर रहना और लगातार तीन मैच खेलना शायद अच्छा लगे। लेकिन वे एक बेहतरीन टीम हैं और इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे पाकिस्तान में भी अच्छा क्रिकेट खेलते।He looked so emotional man
— r (@smith___49) March 5, 2025
I knew this is his last Odi match
I wasn't ready for this man
why why why pic.twitter.com/jFcyzGHD5F