Bed room and Direction | शयन कक्ष और दिशा
ND
NDपूर्वी दिशा अग्नि तत्व का प्रतीक है। इसके अधिपति इंद्रदेव हैं। यह दिशा पुरूषों के शयन तथा अध्ययन आदि के लिए श्रेष्ठ है।
पश्चिमी दिशा वायु तत्व की प्रतीक है। इसके अधिपति देव वरूण हैं। यह दिशा पुरूषों के लिए बहुत ही अशुभ तथा अनिष्टकारी होती है। इस दिशा में पुरूषों को वास नहीं करना चाहिए।
दक्षिणी दिशा पृथ्वी का प्रतीक है। इसके अधिपति यमदेव हैं। यह दिशा स्त्रियों के लिए अत्यंत अशुभ तथा अनिष्टकारी होती है।
