1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By ND

केन का फर्नीचर

आप और आपका घर
- भूपेंद्र सिंह
ND
घर को सजाने के लिए तो जितने पैसे खर्च किए जाएँ उतने ही कम लगते हैं लेकिन केन के फर्नीचर से आप अपने घर को बेहतरीन लुक दे सकते हैं और वह भी वाजिब दाम में। दीमक न लगना इस फर्नीचर की खासियत है।

अपने सपनों के घर की सजावट करने के लिए कोई भी किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहता है। घर की दीवारों के रंग से लेकर शोकेश में रखे जाने छोटी-छोटी आकर्षक चीजों की कलेक्शन करने में भी आप पूरा जोर लगा देते हैं।

अपने घर को दूसरों से अलग दिखाने की चाहत में एक से एक अलग चीजों के कलेक्शन से घर के रूम से लेकर बालकनी तक को अलग ढंग से सजाया जाता है। फर्नीचर भी इसी साज-सज्जा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बदलते समय के अनुसार फर्नीचर का डिजाइन भी बदलता रहा है।

बाजार में लकड़ी के फर्नीचर के साथ-साथ केन (बाँस) से बना फर्नीचर भी घरों की शान बढ़ा रहा है। केन से बने इस फर्नीचर की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दीमक नहीं लगती। जबकि लकड़ी के फर्नीचर में हमेशा दीमक लगने का खतरा बना रहता है।

दीमक न लगने की वजह से केन का फर्नीचर लकड़ी के फर्नीचर से अधिक टिकाऊ होता है। केन से बना फर्नीचर लकड़ी के फर्नीचर से कम सुंदर नहीं होता। इस फर्नीचर में आपकों कुर्सी से लेकर अलमारी तक मिल जाती है। इसके अलावा केन के डाइनिग टेबल सेट, सोफा, टेबल भी बाजार में उपलब्‍ध हैं। केन के फर्नीचर पर पॉलिशिंग करके इसे चमकदार और आकर्षक बनाया जाता है।

ND
फर्नीचर तैयार करने वाला कारीगर केन को बारीक कर इसकी इस तरह से बुनाई करता है जैसे जर्सी या स्वेटर बुना जाता है। कारीगर दिन-रात मेहनत कर एक सप्ताह में एक फर्नीचर का सेट तैयार कर पाता है। चूँकि केन फर्नीचर पूरी तरह हाथ से बनाया जाता है इसलिए केन से बना यह फर्नीचर लकड़ी के फर्नीचर से थोड़ा महँगा जरूर है। सजावट फर्नीटर शोरूम के अमित ने बताया कि केन से बनाई गई कुर्सी 850 रुपए से शुरु होती है।

ज्यादा स्टाइलश कुर्सी लेनी है तो 2 हजार रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। कुर्सी में भी ओवल कुर्सी या गोल कुर्सी के अलग-अलग डिजाइन मौजूद हैं। जबकि घाघरा चेयर के लिए 4 हजार खर्च करने पड़ सकते हैं। टेबल की बात करें तो इसकी कीमत 800 रुपए से शुरू होकर 8 हजार रुपए तक जाती है। जबकि केन का सोफा 4 हजार रुपए से शुरू होकर 22 हजार रुपए तक जाता है। इसके अलावा टीवी ट्रॉली भी केन से बनी हुई मार्केट में उपलब्ध हैं।

फर्नीचर के साथ कुशन आदि भी साथ में दिया जाता है। केन से बने झूले तो लगभग हर बड़ी कोठी के लॉन में देखने को मिल जाएँगे। केन फर्नीचर के रंग को अपनी पसंद के अनुसार प्रयोग कर सकते हैं। केन से बना झूला तो घर-घर में मशहूर हो चुका है।
केन का झूला खरीदने के लिए करीब 4 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। जबकि लकड़ी का झूला तीन हजार रुपए में मिल जाता है।

आप भी अपने घर की सजावट को अलग लुक देने के लिए केन फर्नीचर ट्राई कर सकते हैं। अमित ने बताया कि त्योहार के मौसम के आसपास फर्नीचर की अच्छी माँग होती है।