मंगलवार, 3 फ़रवरी 2026
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. आप और आपका घर
Written By ND

एक्वेरियम खरीदने से पहले...

होम टिप्स
ND

ड्राइंग रूम को केवल सजाने भर के नाम पर बड़े से बड़ा एक्वेरियम रखना अक्लमंदी नहीं है।

वास्तुशास्त्री पंडित जगराम के अनुसार जो लोग नॉनवेज खाते हैं। खासतौर से जो लोग मछली खाते हैं उन्हें अपने घर में एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यदि आप मछली खाते हैं तो उसके प्रति दया भावना आपमें नहीं जागेगी। वह शख्स नहीं पहचान पाएगा कि कब एक्वेरियम वाली मछली को पीड़ा हो रही है, कब उसे क्या चाहिए।

ऐसा कई बार देखने को मिला है कि मछली खाने वालों के घर में रखे एक्वेरियम अधिक दिन तक नहीं चल पाते। बिना किसी वजह के मछलियाँ खुद ही मर जाती हैं या फिर किसी चीज के अभाव में वह तड़प-तड़प कर मर जाती हैं।

इससे उस शख्स को निजी व व्यावसायिक समेत विभिन्न तरीके के नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। एक्वेरियम खरीदते समय यदि इन छोटी बातों का ख्याल रखा जाए तो एक्वेरियम की मछलियाँ काफी समय तक स्वस्थ रह सकती हैं।