किराए का घर समझकर घर की उपेक्षा न करें। ऐसा नहीं सोचे कि किराए का घर है इसलिए मेहनत क्यों की जाए? आखिर घर में रहना तो आपको ही है ना। इसलिए अपनी पसंद से घर को सजाएँ।
घर के अंदर सिल्क प्लांट का इस्तेमाल करें। ये नकली प्लांट बेहद खूबसूरत, टिकाऊ और इस्तेमाल में आसान होते हैं।
बेड व सेटी में स्टोरेज बनवाएँ, ताकि सामान ले जाते समय दिक्कत न हो।
किराए के घर में महँगे, भारी-भरकम फर्नीचर रखने का मोह छोड़ें।
अगर कमरे बड़े हैं, तो दो या तीन सिटिंग अरेंजमेंट कर सकती हैं।
घर जमाते समय समान की लिस्ट बना लें कि आपके पास क्या-क्या है और कौन-सी चीज आपने अटारी में रखी है।