गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. होली
  4. Kali Haldi ke Totke
Written By WD

होली : धन और आकर्षण के लिए काली हल्दी के अद्‍भुत टोटके

काली हल्दी के अद्‍भुत टोटके
होली पर सेहत, सौन्दर्य, धन, सफलता, प्रगति, नौकरी, करियर, विवाह, संतान प्राप्ति, व्यवसाय में उन्नति, नजर उतारने, आपसी रिश्तों में तनाव और अन्य मनचाही कामना पूर्ति के लिए आश्चर्यजनक अचूक टोटके भी आजमाएं जाते हैं। पेश है काली हल्दी के सिद्ध टोटके - 






वशीकरण :

काली हल्दी में वशीकरण की अद्‍भुत क्षमता होती है। होली की भस्म काली हल्दी में मिलाकर चांदी की डिबिया में रख लें। जब भी आप किसी भी नवीन कार्य के लिए जाएं तो इस काली हल्दी का टीका लगाकर जाएं। यह टीका वशीकरण का कार्य करता है। 

आकर्षण :

काली हल्दी को होली के दिन सिद्ध मुहूर्त में शुद्ध करके गुगल की धूप दें। होली पूजन के समय उसे घिस कर उसका तिलक लगाएं। इस प्रयोग से मनचाहा व्यक्ति आपकी तरफ आकर्षित होगा। 








 

धन :

होलिका दहन के पूर्व पूजन करते समय शुभ सिद्ध मुहूर्त में काली हल्दी और सफेद कौड़ी को शुद्ध करके, उस पर घी मिश्रित सिंदूर लगाएं। चांदी की प्लेट में रखें। गुगल की धूप दिखाएं। घी का दीपक जलाएं। मिष्ठान का भोग लगाएं। इसके पश्चात लाल रेशमी वस्त्र में चांदी के सिक्कों के साथ बांध दें। फिर तिजोरी या जहां पैसे रखते हों, उस स्थान पर रख दें। यह प्रयोग धन की वृद्धि करता है। 








 
शत्रु से निवारण:

होली दहन के समय काली हल्दी शुद्ध करके उस पर सिंदूर लगाएं तथा उसे काले रेशमी वस्त्र में चार कौड़ी, आठ काली गुंजा के साथ बांध कर पोटली बना लें। गुगल की धूप दिखाएं और घर के मुख्य द्वार की चौखट में इस प्रकार लगाएं कि वह बाहर से किसी को नजर न आए। इससे शत्रु से निवारण तो होता ही है। शत्रु के द्वारा किए गए तंत्र-मंत्र से रक्षा भी होती है।