Hanuman Chalisa
Wed, 25 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. दुष्यंत कुमार की लोकप्रिय रचना

दुष्यंत कुमार की सबसे लोकप्रिय रचना

जन्म-1 सितंबर 1933, निधन- 30 दिसंबर 1975

Dushyant Kumar
हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए
इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए

आज यह दीवार, परदों की तरह हिलने लगी
शर्त थी लेकिन कि यह बुनियाद हिलनी चाहिए

हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गांव में
हाथ लहराते हुए हर लाश चलनी चाहिए

सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा मकसद नहीं
मेरी कोशिश है कि ये सूरत बदलनी चाहिए

मेरे सीने में नहीं तो तेरे सीने में सही
हो कहीं भी आग, लेकिन आग जलनी चाहिए।
ये भी पढ़ें
इन 8 चीजों से कम हो सकती है आपकी याददाश्त...