1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. सेहत समाचार
  4. Tears and health
Written By WD

हंसती हुई सेहत के लिए रोना अच्छा है

रोना
वैज्ञानिकों ने एक बार फिर अपने अनुसंधानों से यह सिद्ध कर दिया है कि रोना सेहत के लिए लाभदायक होता है। उनके अनुसार अगर कष्टप्रद स्थिति में भी आंख से आंसू नहीं आते हैं तो तुरंत चिकित्सक को दिखाना चाहिए। क्योंकि यह एक असामान्य स्थिति है। अत: रोना कमजोरी की निशानी नहीं है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से बचने का उपाय है।






अध्ययन में पाया गया है कि रोने के पश्चात् त्वचा की संवेदनशीलता बढ़ जाती है और रोने वाले की सांसें गहरी चलने लगती है। यह दोनों बातें सेहत की दृष्टि से अच्छी मानी जाती है। दिल हल्का हो जाता है। आंखें साफ हो जाती हैं। लेकिन बहुत अधिक रोना सेहत के लिए ठीक नहीं है। रोना अच्छा है लेकिन कभी-कभी.... 





 
लेखक के बारे में
WD