ramcharitmanas

वजन कम करने में मददगार है तरबूज, जानिए कैसे...

Updated: बुधवार, 18 अप्रैल 2018 (13:21 IST)
गर्मी के दिनों में अगर आप वजन कम करने के लिए परेशान हैं, तो तरबूज खाना आपके लिए फायदेमंद होगा। जी हां, गर्मी का मौसम वजन कम करने वालों के लिए बेहतरीन है।
 
वैसे तो इस मौसम में वजन कम करने के कई तरीके कारगर होते हैं, लेकिन अगर आप ज्यादा कुछ नहीं करना चाहते, तो आपके लिए तरबूज ही काफी है। भले ही आपको जानकर आश्चर्य हो, लेकिन तरबूज आपको वजन कम करने में बेहद मददगार है। इसके अलावा शोध में भी इस बात की पुष्ट‍ि हुई है कि तरबूज से वजन कम होता है। जानिए कैसे - 
 
* खाने से पहले तरबूज का सेवन करने से आपका पेट काफी भर जाता है जिसके बाद आप खाने की कम मात्रा ही ग्रहण कर पाते हैं और आपका वजन कम होने लगता है। 
 
* एक खबर के अनुसार तरबूज वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इससे रक्त वाहिकाओं के भीतर चर्बी नहीं जमती शोधकर्ताओं का मानना है कि तरबूज के पोषक तत्वों का राज उसके रस में पाए जाने वाले स्रिटूलाइन रसायन में छुपा है।
 
* रोजाना तरबूज की एक फांक का सेवन न केवल आपको दिल के दौरे से बचा सकता है। 
 
* साथ ही खतरनाक कोलेस्ट्रोल के निर्माण को बंद कर वजन बढ़ने से भी रोकता है।
 
पूर्व के अध्ययनों में यह पाया गया था कि स्रिटूलाइन रक्तचाप को कम कर दिल के दौरे को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। यह शोध रिपोर्ट जर्नल आफ न्यूट्रिशनल बायोकैमेस्ट्री में प्रकाशित हो चुकी है।
 
अमेरिका की एक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने चूहों को उच्च वसायुक्त आहार देने के बाद पाया कि तरबूज के सेवन ने उनकी अतिरिक्त चर्बी को कम कर दिया और खतरनाक कोलेस्ट्रोल ‘लो डेनसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल)' को बनने से रोकने में मदद की। एलडीएल कोलेस्ट्रोल का एक प्रकार है जो धमनियों में रूकावट पैदा कर दिल के दौरे को आमंत्रण देता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

up-ready-for-kanwar-yatra-yogi-govt-preparations

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

अगला लेख