1. चुनाव 2022
  2. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  4. yogi adityanath says kejraiwal supports terrorism
Written By
पुनः संशोधित: रविवार, 27 नवंबर 2022 (08:26 IST)

योगी आदित्यनाथ का बड़ा आरोप, आतंकवाद का समर्थन करते हैं केजरीवाल

सोमनाथ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आप नेता और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा उनकी पार्टी पर आतंकवाद और भ्रष्टाचार का समर्थन करने का आरोप लगाया। इस पर केजरीवाल ने कहा कि लोगों को भाजपा को वोट देना चाहिए, अगर वे अभद्र भाषा, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और गंदी राजनीति चाहते हैं। अगर आप स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी के कनेक्शन और सड़क चाहते हैं तो अपना वोट मुझे दें।
 
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के सोमनाथ शहर में भाजपा उम्मीदवारों के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर भी अपने मुस्लिम वोट बैंक के कारण अन्य लोगों के धर्मों का सम्मान नहीं करने का भी आरोप लगाया।
 
योगी ने कहा कि आप का एक ‘नमूना’ जो आजकल गुजरात का दौरा कर रहा है, आतंकवाद का सच्चा शुभचिंतक है। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का भी विरोध किया था। उन्होंने हमारे वीर जवानों से सबूत मांगा था, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान में ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की थी।
 
उन्होंने दावा किया कि जब पाकिस्तान सरकार खुद स्वीकार कर रही थी कि हमले से उनकी कमर टूट गई है, तो ‘आप’ सबूत मांगती रही। आतंकवाद और भ्रष्टाचार का समर्थन करना उनके 'जीन' में है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रस्ताव का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि अपने मुस्लिम वोट बैंक के कारण, कांग्रेस कभी भी आपके विश्वास का सम्मान नहीं करना चाहती थी। यही कारण है कि कांग्रेस सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के खिलाफ थी।
 
ये भी पढ़ें
गुजरात चुनाव में केवल 139 महिला उम्मीदवार, जानिए किस दल को महिलाओं पर कितना भरोसा?