1. चुनाव 2022
  2. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  4. PM Modi thanked the Election Commission

Gujarat Polls 2022 : वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने चुनाव आयोग से इस बात के लिए कहा धन्यवाद

Gujarat Polls 2022
Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात में विधासभा के लिए दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। पीएम मोदी ने भी करीब सवा 9 बजे अहमदाबाद में वोट डाला। इसके बाद मोदी ने कई लोगों का अभिवादन किया। वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने चुनाव आयोग को भी धन्यवाद कहा। उन्होंने यह बात मीडिया से चर्चा करने के दौरान कही।

बता दें कि गुजरात चुनाव में दूसरे चरण के लिए सोमवार 05 दिसंबर को मतदान हो रहा है। यहां दूसरे चरण और अंतिम चरण में प्रदेश के 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर वोटिंग जारी है। वोटर सुबह 8 बजे ही मतदान केंद्र पहुंचते नजर आए। सुबह करीब 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में स्थित रानिप के 177 नंबर पोलिंग बूथ में अपना वोट डाला।

पीएम मोदी ने इसके बाद मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की। पीएम मोदी ने चुनाव आयोग की ओर से की गई व्यवस्थाओं के लिए आयोग को धन्यवाद दिया। लोकतंत्र के इस उत्सव को मनाने के लिए मतदाताओं को भी बधाई दी।

जब मोदी वोटिंग के लिए पहुंचे तो वहां लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाए। इसके साथ ही कई लोग पीएम से मिलने और उन्हें देखने के लिए वोटिंग केंद्र पहुंचे और इंतजार करते रहे। वहीं बीजेपी समर्थकों ने पोलिंग बूथ पर ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने लोकतंत्र के इस उत्साह के लिए देशवासियों का शुक्रिया अदा किया। चुनाव आयोग के सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए बधाई दी। पीएम ने कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया के भारत के लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया है। इसके लिए मैं उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं। वोट डालने के बाद पीएम मोदी अपने भाई से मिलने उनके घर गए। भाई के घर से निकलने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया से भी बात की।
edited by navin rangiyal/Bhasha Input
अगला लेख
Gujarat Assembly Election 2022 : गुजरात में दूसरे चरण का मतदान शुरू (Live Updates)