• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव महारथी
  6. मिलिंद देवड़ा
Written By WD

मिलिंद देवड़ा

Milind Deora | मिलिंद देवड़ा
FILE
दक्षिण मुंबई के वर्तमान सासंद मिलिंद देवड़ा का जन्‍म 4 दिसंबर 1976 को मुंबई में हुआ। उनके पिता पिता मुरली देवड़ा कांग्रेस के पूर्व राजनेता हैं और माता हेमा देवड़ा गृहिणी हैं। अपने पिता की तरह मिलिंद भी कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।

वे बोस्‍टन यूनिवर्सिटी, यूएसए से स्‍नातक हैं। 9 नवंबर 2008 को उन्‍होंने फ़िल्‍म निर्माता मनमोहन शेट्टी की पुत्री पूजा शेट्टी से विवाह किया, जो 'वॉक वॉटर मीडिया' नामक फ़िल्‍म निर्माण कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्‍टर हैं।

सर्वप्रथम मिलिंद 2004 लोकसभा चुनाव में निर्वाचित हुए। 5 अगस्‍त 2004 को उन्‍हें रक्षा मंत्रालय समिति का सदस्‍य बनाया गया। 7 अगस्‍त 2006 को उन्‍हें केंद्रीय शहरी विकास समिति का सदस्‍य बनाया गया। 2009 में वह पुन: लोकसभा चुनाव में विजयी रहे।

31 अगस्‍त 2009 को उन्‍होंने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी समिति का सदस्‍य घोषित किया गया। 30 अक्‍टूबर 2012 को वे केंद्रीय नौका-परिवहन के राज्‍यमंत्री बनें। राजनीति के अलावा मिलिंद गिटार बजाना भी जानते हैं और वे खेलों को प्रोत्‍साहन देने वाले युवा राजनीतिज्ञ हैं, वे क्रिकेट क्‍लब ऑफ़ इंडिया, बॉम्‍बे जिमखाना आदि के सदस्‍य हैं।