डॉ. जियालाल
FILE
1989 में वे भारत की ओर से दक्षिण धुव्र पर जाने वाली वैज्ञानिक टीम के सदस्य भी रहे। इसके अलावा ग्लोबल वार्मिंग तथा पर्यावरण समस्याओं से संबंधित कई अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेनों में भाग ले चुके हैं।
डॉ. जियालाल अन्ना के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से प्रभावित थे। और वर्तमान में वे आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में वे उत्तरप्रदेश के लालगंज से आम पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वर्तमान में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कांग्रेस के डॉ. बलिराम कर रहे हैं।

