1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. प्रोडक्ट वॉच
Written By WD

नई डेटिंग साइट लॉन्‍च

कई नए और स्‍पेशल फीचर्स के साथ

आईटी खबर
रीयलफेसेस ने कई एक्‍स्‍ट्रॉ ऑर्डि‍नरी सुवि‍धाओं के साथ नई ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइट रीयलफेसेस डॉट कॉम लॉन्‍च की है। यहाँ आप बहुत सारे वि‍कल्‍पो के साथ अपना साथी ढूँढ सकते हैं।

इसमें इंस्‍टेंट मैसेजिंग, ऑनलाइन चेटिंग, ऑडि‍यो-वीडि‍यो प्रोफाइल, ब्‍लॉग, फ्री ईमेल्‍स, लाइव वेब कैम, साइट मैगजीन, डेटिंग पार्टनर के लि‍ए वि‍ज्ञापन, फ्री न्‍यूजलेटर, ऑनलाइन डेटिंग की टि‍प्‍स, डेटिंग सलाह, डेटिंग समाचार जैसी सुवि‍धाएँ मौजूद हैं। सदस्‍य फ्री ऑनलाइन टि‍प्‍स ले सकते हैं और रि‍लेशनशि‍प एक्‍सपर्ट्स से डेटिंग और संबंधों के बारे में सलाह मांग सकते हैं। साइट पर ईकार्ड्स को भी एक नए तरीके से भेजा जा सकता है।

यह वेबसाइट वि‍शेष रूप से यूजर फ्रेंडली लेआउट के साथ अवि‍वाहि‍त लोगों के लि‍ए डि‍जाइन की गई है जि‍ससे सदस्‍य की डेटिंग की सारी जरूरतें पूरी हो सकें। इसमें सदस्‍य और उसके पार्टनर का हॉरोस्‍कोप और लवस्‍कोप दि‍या जाता है। जि‍ससे वे एक दूसरे को बेहतर जान सके।

वेबसाइट के लॉन्‍च के अवसर पर कंपनी के डायरेक्‍टर ने बताया क्‍या कि‍ साइट पर यूट्यूब प्रोफाइल भी जोड़ा गया है जो हमारे बोनस फीचर्स में शामि‍ल है जि‍ससे उन्‍हें अपने स्‍पेशल पार्टनर को खोजने के लि‍ए समय बर्बाद न करना पड़े। कंपनी स्रोतों के अनुसार डेटिंग साइट्स की बढ़ती लोकप्रि‍यता और मांग को देखते हुए आने वाले समय में रीयलफेसेस डॉट कॉम में कई नए और वि‍शेष फीचर्स जोड़ें जाने की संभावना है।
लेखक के बारे में
WD