सम्बंधित जानकारी
- G-20 Summit : मुर्मू और मोदी ने भव्य रात्रिभोज में G20 नेताओं का किया स्वागत, परोसे गए मोटे अनाज से तैयार व्यंजन
- G-20 Summit : PM मोदी ने की इटली की प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता
- जी-20 घोषणा पत्र अपनाए जाने के साथ ही इतिहास रचा गया : मोदी
- भारत अमेरिका से खरीदेगा 31 MQ-9B ड्रोन
- प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत 'ग्लोबल साउथ' की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध...
G20 : PM मोदी की जस्टिन ट्रूडो से मीटिंग, खालिस्तानी उग्रवाद को लेकर कनाडा के PM का आया यह बयान
g20 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर कनाडा के अपने समकक्ष जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की और विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों की पूरी श्रृंखला पर चर्चा की। मीडिया खबरों के मुताबिक इस दौरान दोनों देशों के बीच खालिस्तानी मुद्दे को लेकर भी चर्चा हुई है। बैठक के बाद ट्रूडो ने कहा है कि कुछ लोग पूरे समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।
मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जी20 शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की। हमने विभिन्न क्षेत्रों में भारत-कनाडा संबंधों की पूरी श्रृंखला पर चर्चा की।
ट्रूडो ने कहा कि पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान भारत और कनाडा के बीच नियम-कानून के पालन को लेकर भी बात हुई है। कनाडा हमेशा से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन करता है, लेकिन हम हिंसा और नफरत फैलाने के खिलाफ हैं।
मीडिया खबरों के मुताबिक खालिस्तानी चरमपंथियों के मुद्दे पर ट्रूडो ने कहा कि कुछ लोग पूरे समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। कनाडा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन की स्वतंत्रता की हमेशा रक्षा करेगा और हम नफरत को पीछे धकेलने के लिए हमेशा तैयार हैं।Prime Ministers @narendramodi and @JustinTrudeau had a meeting on the sidelines of the G20 Summit. Ways to further expand the India-Canada cooperation were discussed. pic.twitter.com/7KZRE9zoGZ
— PMO India (@PMOIndia) September 10, 2023
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे विश्व के कई नेताओं के साथ मोदी ने पिछले तीन दिनों में अनेक द्विपक्षीय बैठकें की हैं। Edited by: Sudhir Sharma
