- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
सिंघाड़ा केक
सामग्री :1
कप शक्कर, 1 कप सेब कद्दूकस किया हुआ, 2 कप सिंघाड़ा का आटा, आधा कप बेकिंग सोड़ा, आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच इलायची पावडर, पाव चम्मच जायफल, पाव चम्मच लौग का पावडर, 1 कप अखरोट, 1 कप किशमिश। विधि :एक बाउल में मलाई और शक्कर को अच्छी तरह मिला लें। सिंघाड़े में बेकिंग सोड़ा, इलायची, जायफल और चुटकी भर नमक मिलाएँ। सेब के पेस्ट में आटे का मिश्रण और मलाई डालें और अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण में अखरोट और किशमिश भी डाल दें। इस मिश्रण को बेकिंग शीट पर थोड़ा तेल लगाकर फैलाएँ और 165 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में बेक करें। ठंडा करके परोसें।