- लाइफ स्टाइल
» - व्यंजन
» - उपवास के पकवान
शकरकंद कीस
सामग्री : 500
ग्राम मोटे शकरकंद, 4 बड़े चम्मच मोटी कुटी मूँगफली, 2 बड़े चम्मच कसा नारियल, 1 1/2 चम्मच नमक, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच चीनी, 1 कटी हरीमिर्च, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, 4 बड़े चम्मच घी, 1 नींबू। विधि : शकरकंद कस लें। एक कड़ाही में घी गरम कर जीरे का छौंक देकर शकरकंद छोड़ दें। आधा हरा धनिया, आधा नारियल रखकर सारा सामान मिला दें। इसे ढँककर सिजाएँ। बीच-बीच में चलाते रहें। सीज जाने पर इसका रंग बदल जाता है और खिलवाँ हो जाता है। परोसते समय बचा हरा धनिया और नारियल बुरका दें। साथ ही नींबू निचोड़कर सर्व करें।