सामग्री : 250 ग्राम शकरकंद, 150 ग्राम राजगिरे का आटा, 4-5 हरी मिर्च बारीक कटी, 1 चम्मच सौंफ, पाव चम्मच लाल मिर्च पावडर, बारीक कटा हरा धनिया, अदरक का आधा टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ। नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए।
विधि : सर्वप्रथम शकरकंद को उबालकर रख लें। जब शकरकंद ठंडे हो जाएँ तब उसे छीलकर बारीक मसल लें। उसमें राजगिरे का आटा और उपरोक्त सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह गूँथ लें।
15-20 मिनट मिश्रण को रख दें। एक कड़ाही में तेल गरम रख दें। तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बनाकर पूरी बेलकर कुरकुरी होने तक तल लें। अब दही के साथ गरमा-गरम शकरकंद की टेस्टी पूरी सर्व करें। उपवास के दिनों के लिए बनाई गई शकरकंद की पूरी आपको बहुत पसंद आएगी।
लेखक के बारे में
राजश्री कासलीवाल
Writing in Hindi on various topics, including life style, religion, and astrology.... और पढ़ें