1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. उपवास के पकवान
Written By ND

कटलेट्स

कटलेट्स
ND

सामग्री :
लौकी, गाजर, कद्दू को कद्दूकस कर लें। 1-1 कटोरी तीनों चीजें लें। 3 मध्यम आकार के उबले आलू, 1 बड़ा चम्मच मोरधन एवं 1 बड़ा चम्मच सिंघाड़ा पावडर, 1 बड़ा चम्मच घी, 2 बड़े चम्मच मूँगफली के बीजों का चूरा, 15 से 20 कढ़ी पत्ता, 2 चम्मच खड़ा धनिया,2 चम्मच जीरा, 5 लालमिर्च (सूखी) के टुकड़े, 1 इंच अदरक कटा हुआ, कोथमीर या हरा धनिया कटा हुआ, नमक स्वादानुसार।

विधि :
कद्दूकस की गई सामग्री उबले आलू को हाथ से मसलें। घी के अलावा अन्य सारी सामग्री को मिलाकर मिश्रण एकसार कर लें। छोटी-छोटी गोलियाँ बनाएँ। तवा गर्म करें, घी फैलाएँ। हाथ पर चार बूँद पानी छिड़कें, गोली रखकर दबाएँ। तवे पर डालें। घी डालकर भूरा होने तक सेकें।
लेखक के बारे में
ND