शत्रुघ्न सिन्हा : प्रोफाइल
FILE
1996 में सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। 2002 में वे राज्यसभा में दोबारा चुने गए। जनवरी 2003 से मई 2004 तक वे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मंत्री रहे।
2009 में वे लोकसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। 31 अगस्त 2009 को उन्हें परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति का सदस्य बनाया गया। राजनीति और कला क्षेत्र के अतिरिक्त सिन्हा सामाजिक संस्थाओं से भी जुड़े हुए हैं। वे लोकनायक जयप्रकाश नारायण के कार्यों से खासे प्रभावित रहे हैं।

