भाजपा ने बोला ''आप'' पर हमला
Written By: भाषा
Updated: Wed, 27 Nov 2013 (23:13 IST)
FILE
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बातचीत में ‘आप’ नेताओं के खिलाफ दंगा फैलाने और लोक सेवकों को कर्तव्य पालन में बाधा डालने से जुड़े आपराधिक मामलों का मुद्दा उठाया। स्वामी ने केजरीवाल से कहा कि वह अपने खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों पर सफाई दें।
भाजपा नेता ने कहा, उन पर ऐसे आरोप हैं तो वे कैसे दावा कर सकते हैं कि उनकी पार्टी साफ-सुथरी है। उन्हें स्वीकार करना चाहिए कि वे दूसरी पार्टियों की तरह ही हैं। स्वामी ने आरोप लगाया कि ‘आप’ को धनशोधन के लिए कुख्यात बरमूडा और केयमैन आइलैंड्स जैसे देशों से धन मिल रहे हैं। (भाषा)
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें
- वेबदुनिया पर पढ़ें :
- समाचार
- बॉलीवुड
- ज्योतिष
- लाइफ स्टाइल
- धर्म-संसार
- महाभारत के किस्से
- रामायण की कहानियां
- रोचक और रोमांचक
