सम्बंधित जानकारी
- बड़ा एलान: मध्यप्रदेश में कोरोना से मृत व्यक्ति के परिवार को सरकार देगी एक लाख रुपए की अनुग्रह राशि : शिवराज
- उत्तर प्रदेश में 1 दिन में Corona से 238 और लोगों की मौत, 6725 नए मरीज आए सामने
- 10 राज्यों के 54 DM के साथ बैठक में बोले PM मोदी- धूर्त और बहुरूपिया है Coronavirus
- अबु धाबी में होंगे PSL के शेष मैच, UAE सरकार ने दी PCB को मंजूरी
- Black Fungus के बाद अब White Fungus से मचा हड़कंप, पटना में मिले 4 मरीज
Lockdown in Indore : 28 मई तक नहीं खुलेंगी किराना और सब्जी की दुकानें
इंदौर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार को तोड़ने के लिए जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। इसमें किराना दुकानों को खोलने की छूट दी गई थी।
इस छूट के बीच किराना, सब्जी और दुकानों पर लोगों की भीड़ जुट रही थी और कोरोना नियमों का उल्लंघन हो रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्त फैसला लिया है।
इंदौर में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए कड़े फैसले के अंतर्गत 28 मई तक किराना, ग्रॉसरी, सब्जी, फल विक्रय पर रोक लगा दी गई है।
कलेक्टर मनीष सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। किराना, ग्रॉसरी की एजेंसियां सिर्फ होम डिलीवरी कर सकेंगी।
सब्जी और फल की मंडियों से भी लगातार ऐसी तस्वीरें आ रही थीं, जहां लोगों ने न तो मास्क पहन रखे थे और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो रहा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने यह सख्त फैसला लिया है।
