शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. nitish kumar son nishant kumar to join jdu in patna bihar politics big update
Last Updated :पटना , रविवार, 8 मार्च 2026 (11:30 IST)

नीतीश कुमार के बेटे निशांत आज पटना में JDU में होंगे शामिल, बिहार राजनीति में बड़ा संकेत

Nishant Kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रविवार को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होंगे, जिससे पार्टी नेतृत्व में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत मिलेगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई कर चुके निशांत 40 साल की उम्र में जद (यू) में शामिल होंगे और इस मौके पर संजय झा समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।
इस बीच, अटकलें लगाई जा रही हैं कि निशांत को नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किया था। निशांत को अगले महीने राज्य विधान परिषद का सदस्य निर्वाचित किया जाएगा।
नीतीश कुमार के एक करीबी सहयोगी ने शनिवार को दावा किया कि सर्वसम्मति  से यह निर्णय लिया गया है कि निशांत को उनके पिता के इस्तीफे के बाद नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा। निशांत ने शुक्रवार को जद(यू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के निवास पर पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों से मुलाकात कर भविष्य की अपनी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की थी। जद(यू) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार बैठक में उपस्थित बिहार के एकमात्र मंत्री थे। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
Trump का बड़ा बयान, भारत को रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट, वैश्विक बाजार का दबाव कम करने के लिए US का फैसला