सम्बंधित जानकारी
- कोरोना महामारी ने 2 साल घटाई लोगों की उम्र, सामने आई चौंकाने वाली रिचर्स
- भारत में फिर बढ़े कोरोना के मामले, केरल में मौत के आंकड़ों ने भी डराया...
- 'तेरा तुझको अर्पण', पेट्रोल-डीजल पर 'कर' से मिल रहा है मुफ्त भोजन और वैक्सीन
- बड़ी राहत, भारत में Corona की बड़ी लहर की आशंका नहीं, आगाह भी किया
- रूस में Corona का कहर, एक दिन में रिकॉर्ड 1000 से ज्यादा की मौत
राज ठाकरे और उनकी मां हुए कोरोना संक्रमित, पॉजिटिव आई रिपोर्ट
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे और उनकी मां कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से राज ठाकरे का स्वास्थ्य सही नहीं था। ठाकरे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी मां की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
खबरों के अनुसार, मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि राज ठाकरे के साथ ही उनकी मां कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं। उन्हें दादर इलाके में अपने आवास पर अलग-अलग रहने के लिए कहा गया है। हालांकि महाराष्ट्र में पहले के मुकाबले कोरोना के मामलों में काफी कमी आई है।
